संदेश

हिंदी व्याकरण और रचना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कारक और उसके भेद

  प्रश्न:- कारक क्या है? इसके कितने भेद है? उदाहरण सहित वर्णन करें। उत्तर:- जो क्रिया की उत्पत्ति में सहायक हो, उसे कारक कहा जाता है। 📌 कारक का शाब्दिक अर्थ "करने वाला" होता है। कारक के भेद कारक के मुख्यत: आठ भेद हैं-  कर्ता कारक:- काम करने वाला को कर्ता कारक कहते हैं। जैसे:- राम ने मारा। , सीता लिखती है । कर्म कारक:- जिस पर काम का फल पड़ता है उसे, कर्म कारक कहते हैं। जैसे:- राम ने रावण को मारा। करण कारक:- कर्ता जिस हथियार या औजार से काम करता है उसे करण कारक कहते हैं। जैसे:- मैं कलम से लिखता हूं।   राम ने रावण को तीर से मारा। संप्रदान कारक:- कर्ता जिसके लिए काम करता है उस एक संप्रदान कारक कहते हैं। जैसे:- राम ने धर्म की रक्षा के लिए रावण को मारा। अपादान कारक:- जिससे एक वस्तु का दूसरे वस्तु से जुदा या अलग होना समझा जाए, उसे अपादान कारक कहते हैं। जैसे:- पेड़ से पत्ता गिरा। गंगा हिमालय से निकलती है। अधिकरण कारक:- कर्ता जिस स्थान पर काम करता है उसे अधिकरण कारक कहते हैं। जैसे:- बच्चा खाट पर सोया है। मैं छत पर हूं। संबंध कारक:- जिससे एक वस्तु का संबंध दूसरे वस्तु से बोध