Acids, Bases, and Salts

CONCEPT COACHING CENTRE

At- Mukunda Chowk, Balrampur, katihar 

Chapter-2 

ACID, BASES, AND SALT 

V.V.I QUESTIONS 

Question-1 अम्ल क्या हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? अम्लों के गुणों को लिखें | 
answer: अम्ल वह पदार्थ है जो स्वाद में खट्टा होता हैं तथा नीलेलिटमस को लाल कर देता है,
उसे अम्ल कहते हैं| 
अरहेनियास के अनुसार ,
अम्ल वह पदार्थ हैं जो जल में घुल कर हाइड्रोजन आयन देता हैं | 
 जैसेः सिट्रिक अम्ल, एसेटिक अम्ल, आदि 

 अम्ल के प्रकार  

सभी अम्लों को उनके शक्ति के अनुसार दो वर्गो में बंटागया हैं -
  1. प्रबल अम्ल  :  वह अम्ल जो जल में घुल कर पूर्णत: आयनित होकर हाइड्रोजन आयन देता हैं , उसे प्रबल अम्ल कहते हैं |
जैसे : HCL, HNO3  
  1. दुर्बल अम्ल :  वह अम्ल जो जल में घुल कर आंशिक रूप से आय्नित होता है उसे दुर्बल अम्ल कहते हैं | 
जैसे :  कार्बोनिक अम्ल, एसिटिक अम्ल 
अम्ल के गुण  
  1. कुछ अम्ल स्वाद में खट्टा होता हैं | जैसे : नींबू, संतरा और कच्चे आम में पाए जाने वाले सिट्रिक अम्ल |
  2. कुछ अम्ल विषैल होते हैं | जैसे : कार्बोलिक अम्ल (फिनोल)
  3. कुछ अम्ल संक्षारक और हानिकारक होता हैं | जैसे:  बैटरी में प्रयोग होने वाले सल्फ्यूरिक अम्ल 
  4. कुछ अम्ल रंजकों के रंग परिवर्तन में सक्षम होते हैं |
  5. सभी अम्ल धातु से अभिक्रिया कर लवण तथा हाइड्रोजन गैस बनातीहैं | 
Question -2 : क्षारक या भस्म (bases) क्या हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? क्षारक के गुणों को लिखें |  
भस्म वह पदार्थ हैं जो स्वाद में खट्टा होता हैं तथा लाल लिटमस को नीला कर देता हैं , उसे भस्म या क्षारक कहते हैं |

                   अरहेनियास के अनुसार " भस्म वह पदार्थ हैं जो जल में घुल कर हाइड्रो आक्साइड आयन देता हैं | 

              भस्म के शक्ति के अनुसार भस्म को दो वर्गो में बनता गया हैं -


  1.           प्रबल भस्म :- वे  भस्म जो जलीय विलयन में लगभग पूर्ण रुप से आयनित होकर हाइड्रो आक्साइड आयन देते हैं , उसे प्रबल भस्म कहते हैं। जैसे:- सोडियम हाइड्रोआक्साइड , पोटैसियम हाईड्रो आक्साइड
  2.           दुर्बल भस्म  :- वे भस्म जो जलीय विलयन में घुल कर आंशिक रूप से आत्नित होकर हाइड्रो आक्साइड आयन देते हैं उसे , दुर्बल भस्म कहते हैं।    जैसे:- अमोनियम हाइड्रो आक्साइड


भस्म के गुण 

  • भस्म स्वाद में कड़वा होता है।
  • भस्म विषैल तथा हानिकारक होते हैं। जैसे:- चूना जल
  • भस्म लाल लिटमस को नीला कर देता है।
  • कुछ भस्म धातु से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।
  • भस्म जल के साथ अभिक्रिया कर लवण तथा जल बनाते हैं।

प्रश्न 3:- लवण क्या हैं ?  यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें।

उत्तर:- अम्ल तथा भस्म की  बीच कीअभिक्रिया से जो उदासीन पदार्थ बनते हैं उसे, लवण कहते हैं।
जैसे:- खाने का नमक, धोवन सोडा, खाने का सोडा

लवणों का वर्गीकरण

सामान्यतः लवण तीन प्रकार के होते हैं-


  1. सामान्य लवण :- वैसे लवण जिसमें विस्थपनशील हाइड्रोजन या हाइड्रोआक्सिल समूह नही होते हैं, उसे सामान्य लवण कहते हैं।जैसे:- NaCL, KCL। 
  2. अम्लीय लवण :- वे लवण जो भस्म द्वारा किसी अम्ल के अपूर्ण उदासीनीकरण के फलस्वरूप बनते हैं, उसे अम्लीय लवण कहतेहै।जैसे:- NaHSo4
  3. भास्मिक लवण :- वैसे अम्ल जिनके अणु में एक से अधिक हाइड्रोक्सिल समूह होते हैं, उसे भस्मिक लवण कहते हैं।

प्रश्न 4:- सूचक क्या हैं? सूचक कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें ।

उत्तर:- वह पदार्थ जो अपने रंग परिवर्तन के द्वारा किसी पदार्थ के अम्लीय या क्षारीय होने की सूचना देते हैं, उसे सूचक कहते है।
जैसे:- लिटमस पेपर, लालपत्तागोभी 

सूचक के प्रकार 

सूचक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-
(I) प्राकृतिक सूचक
(ii) संश्लेषित सूचक

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Fundamental of English language : Parts of Speech

15 bank related words

Summary of the Poem "Adlestrop "