Acids, Bases, and Salts
CONCEPT COACHING CENTRE
At- Mukunda Chowk, Balrampur, katihar
Chapter-2
ACID, BASES, AND SALT
V.V.I QUESTIONS
Question-1 अम्ल क्या हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? अम्लों के गुणों को लिखें |
answer: अम्ल वह पदार्थ है जो स्वाद में खट्टा होता हैं तथा नीलेलिटमस को लाल कर देता है,
उसे अम्ल कहते हैं|
अरहेनियास के अनुसार ,
अम्ल वह पदार्थ हैं जो जल में घुल कर हाइड्रोजन आयन देता हैं |
जैसेः सिट्रिक अम्ल, एसेटिक अम्ल, आदि
अम्ल के प्रकार
सभी अम्लों को उनके शक्ति के अनुसार दो वर्गो में बंटागया हैं -
- प्रबल अम्ल : वह अम्ल जो जल में घुल कर पूर्णत: आयनित होकर हाइड्रोजन आयन देता हैं , उसे प्रबल अम्ल कहते हैं |
जैसे : HCL, HNO3
- दुर्बल अम्ल : वह अम्ल जो जल में घुल कर आंशिक रूप से आय्नित होता है उसे दुर्बल अम्ल कहते हैं |
जैसे : कार्बोनिक अम्ल, एसिटिक अम्ल
अम्ल के गुण
- कुछ अम्ल स्वाद में खट्टा होता हैं | जैसे : नींबू, संतरा और कच्चे आम में पाए जाने वाले सिट्रिक अम्ल |
- कुछ अम्ल विषैल होते हैं | जैसे : कार्बोलिक अम्ल (फिनोल)
- कुछ अम्ल संक्षारक और हानिकारक होता हैं | जैसे: बैटरी में प्रयोग होने वाले सल्फ्यूरिक अम्ल
- कुछ अम्ल रंजकों के रंग परिवर्तन में सक्षम होते हैं |
- सभी अम्ल धातु से अभिक्रिया कर लवण तथा हाइड्रोजन गैस बनातीहैं |
Question -2 : क्षारक या भस्म (bases) क्या हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं ? क्षारक के गुणों को लिखें |
भस्म वह पदार्थ हैं जो स्वाद में खट्टा होता हैं तथा लाल लिटमस को नीला कर देता हैं , उसे भस्म या क्षारक कहते हैं |
अरहेनियास के अनुसार " भस्म वह पदार्थ हैं जो जल में घुल कर हाइड्रो आक्साइड आयन देता हैं |
भस्म के शक्ति के अनुसार भस्म को दो वर्गो में बनता गया हैं -
- प्रबल भस्म :- वे भस्म जो जलीय विलयन में लगभग पूर्ण रुप से आयनित होकर हाइड्रो आक्साइड आयन देते हैं , उसे प्रबल भस्म कहते हैं। जैसे:- सोडियम हाइड्रोआक्साइड , पोटैसियम हाईड्रो आक्साइड
- दुर्बल भस्म :- वे भस्म जो जलीय विलयन में घुल कर आंशिक रूप से आत्नित होकर हाइड्रो आक्साइड आयन देते हैं उसे , दुर्बल भस्म कहते हैं। जैसे:- अमोनियम हाइड्रो आक्साइड
भस्म के गुण
- भस्म स्वाद में कड़वा होता है।
- भस्म विषैल तथा हानिकारक होते हैं। जैसे:- चूना जल
- भस्म लाल लिटमस को नीला कर देता है।
- कुछ भस्म धातु से अभिक्रिया कर हाइड्रोजन गैस बनाते हैं।
- भस्म जल के साथ अभिक्रिया कर लवण तथा जल बनाते हैं।
प्रश्न 3:- लवण क्या हैं ? यह कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें।
उत्तर:- अम्ल तथा भस्म की बीच कीअभिक्रिया से जो उदासीन पदार्थ बनते हैं उसे, लवण कहते हैं।
जैसे:- खाने का नमक, धोवन सोडा, खाने का सोडा
लवणों का वर्गीकरण
सामान्यतः लवण तीन प्रकार के होते हैं-
- सामान्य लवण :- वैसे लवण जिसमें विस्थपनशील हाइड्रोजन या हाइड्रोआक्सिल समूह नही होते हैं, उसे सामान्य लवण कहते हैं।जैसे:- NaCL, KCL।
- अम्लीय लवण :- वे लवण जो भस्म द्वारा किसी अम्ल के अपूर्ण उदासीनीकरण के फलस्वरूप बनते हैं, उसे अम्लीय लवण कहतेहै।जैसे:- NaHSo4
- भास्मिक लवण :- वैसे अम्ल जिनके अणु में एक से अधिक हाइड्रोक्सिल समूह होते हैं, उसे भस्मिक लवण कहते हैं।
प्रश्न 4:- सूचक क्या हैं? सूचक कितने प्रकार के होते हैं? उदाहरण सहित वर्णन करें ।
उत्तर:- वह पदार्थ जो अपने रंग परिवर्तन के द्वारा किसी पदार्थ के अम्लीय या क्षारीय होने की सूचना देते हैं, उसे सूचक कहते है।
जैसे:- लिटमस पेपर, लालपत्तागोभी
सूचक के प्रकार
सूचक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं-
(I) प्राकृतिक सूचक
(ii) संश्लेषित सूचक
टिप्पणियाँ