मानव विकास

मानव विकास

प्रश्न:-  मानव विकास किसे कहते हैं?  चार मानव विकास के क्षेत्र को लिखिए। 

उत्तर:- लोगों के लिए विकल्पों को बढ़ाना तथा जन कल्याण के स्तर को ऊंचा उठाना ही मानव विकास है।

 आर्थिक, सामाजिक , तथा सांस्कृतिक विकास जन कल्याण के प्रमुख पक्ष है। चार मानव विकास निम्नलिखित है

  1. दीर्घ जीवित 
  2. ज्ञान
  3. उच्च जीवन स्तर
  4.  स्वास्थ्य

प्रश्न :- मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है? 

उत्तर:- मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों को निम्नलिखित वर्गों में बांटा जाता है- 

  1. उच्च सूचकांक मूल्य वाले देश:- उच्च मानव सूचकांक वाले देश वे हैं जिनका स्कोर 0.8 से ऊपर है । मानव विकास प्रतिवेदन 2005 के अनुसार इस वर्ग में 57 देश सम्मिलित है। ऐसे देशों में सामाजिक खंड में निवेश बहुत हुआ है। 
  2. मध्यम सूचकांक मूल्य वाले देश:-  इस वर्ग के देशों की संख्या विशालतम है । इस वर्ग में कुुल 88 देश है। इनमें सेेे अधिकांश देशों विकास द्वितीय विश्व युद्ध  के बाद  की अवधिि में हुआ है।
  3. निम्न सूचकांक का मूल्य वाले देश:- इस वर्ग के देशों की संख्या 32 है।  इनमें से अधिकांश छोटेेे देश है जो राजनीतिक उपद्रव , गृह युद्ध के रूप में सामाजिक अस्थिरता आकाल अथवा बीमारियों की अधिक घटनाओं के दौर से  गुजर रहा है।

प्रश्न:-  मानव विकास सूचकांक क्या है? 

उत्तर:- आर्थिक विकास की माप एवं तुलना के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जीवन गुणवत्ता सूचकांक की रचना की गई जिसे मानव विकास सूचकांक की संज्ञा दी गई। किसी देश में मानव विकास का संबंध आर्थिक विकास के स्तर के अतिरिक्त लोगों की इच्छाओं से भी संबंधित है । 

प्रश्न:- सतत विकास की अवधारणा का वर्णन करें।

उत्तर:-  विकास की यह नई संकल्पना है। इसे सतत विकास अथवा धारणीय विकास भी कहा जाता है। सतत विकास में वर्तमान तथा भावी पीढ़ियों की  आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रावधान होता है। इसका अर्थ है मृदा या वन जैसे मूल्यवान साधनों का उपयोग इस गति से करें ताकि उनका उसी गति से प्राकृतिक रूप से पुनर्चक्रण या पुनः स्थापना हो सके। पृथ्वी का परितंत्र को संरक्षित करने के लिए हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर काम करने होंगे। 

प्रश्न:-  विकास क्या है? 

उत्तर:-  विकास का अर्थ गुणात्मक परिवर्तन से है जिसमें हमेशा सकारात्मक उन्नति होती है। विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक वर्तमान दशाओं में वृद्धि ना हो।


प्राथमिक क्रियाएं

प्रश्न:- मानव क्रिया किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन करें।

उत्तर:-  मानव अपनी आजीविका चलाने के लिए जो कुछ भी करता है, उसेे मानव क्रिया कहते हैं।   जैसे:- खेती करना, व्यापार करना, 

       मानव क्रिया  मुख्यत: चार प्रकार के होते हैं- 

प्राथमिक क्रिया:-  इसके अंतर्गत वे सभी मानव क्रियाकलाप आते हैं जो सीधे प्रकृति से जुड़े हैं। इसके अंतर्गत भोजन संग्रहण, पशु चारण, मछली पकड़ना, कृषि एवं खनन आतेे हैं।

द्वितीयक क्रियाएं:- इसके अंतर्गत वे मानव क्रियाकलाप आते हैं जिनके द्वारा प्राथमिक उत्पादों का  गुणों एवं रुप में परिवर्तन करके उन्हें अधिक उपयोगी एवं मूल्यवान बनाया जाता है। इसे सेवा क्षेत्र भी कहते हैं। 

तृतीयक क्रियाकलाप:- इसके अंतर्गत वे मानव क्रियाकलाप आते हैं जिनके द्वारा कच्चे माल से कोई उपयोगी चीज का उत्पादन किया जाता हैं। इसके अंतर्गत उद्योग क्षेत्र 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Fundamental of English language : Parts of Speech

15 bank related words

Summary of the Poem "Adlestrop "